न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » अभियान » “गंगा दशहरा से पहले नगर निगम सख्त नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अतिक्रमणकारियों को दी कड़ी चेतावनी हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व व्यवस्था पर विशेष जोर”

“गंगा दशहरा से पहले नगर निगम सख्त नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अतिक्रमणकारियों को दी कड़ी चेतावनी हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व व्यवस्था पर विशेष जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस, नगर निगम हरिद्वार द्वारा अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हर की पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम द्वारा उक्त क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वाले समस्त दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस द्वारा आगामी गंगा दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम द्वारा संबंधित क्षेत्रों को विभिन्न जोनों में विभाजित करते हुए अलग-अलग सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अतिक्रमण हटवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिसके दृष्टिगत नगर निगम द्वारा निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाहियों में तेजी लाई गई है।

साथ ही तीर्थ स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

नगर निगम प्रशासन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून में 15 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, स्वच्छता से नवाचार तक दिखेगा जनभागीदारी का दम—18 अक्टूबर तक चलेगा महाअभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836