न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Home » अभियान » BIG BREAKING:: अपराधियों की नींद उड़ी, हरिद्वार पुलिस की चेकिंग चढ़ी! शहर से देहात तक पुलिस का पहरा, संदिग्ध बोले—“साहब, हम तो शरीफ हैं!”

BIG BREAKING:: अपराधियों की नींद उड़ी, हरिद्वार पुलिस की चेकिंग चढ़ी! शहर से देहात तक पुलिस का पहरा, संदिग्ध बोले—“साहब, हम तो शरीफ हैं!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर से लेकर देहात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमें प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों, हाईवे और आने-जाने वाले मार्गों पर लगातार चेकिंग कर रही हैं।

पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट, संदिग्ध गतिविधियों और बाहर से आने-जाने वाले लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मी लगातार गश्त भी कर रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोकना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आम नागरिकों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

पुलिस की सड़क पर मौजूदगी का संदेश साफ है—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं।

ALSO READ  "शिवालिक नगर में चला नगर पालिका का बुलडोज़र अभियान: एटीएम चौक से गंगा नगरी गैस प्लांट तक 45 अवैध ठेले-काउंटर हटाए, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 7
Users Today : 123
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 7
Users Today : 123
Users Yesterday : 1042