न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » यात्रा » “तिरंगे के रंग में रंगा बहादराबाद, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे—भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई राष्ट्रभक्ति की लहर”

“तिरंगे के रंग में रंगा बहादराबाद, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे—भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई राष्ट्रभक्ति की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पृथ्वीराज चौहान चौक से हुआ। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा पृथ्वीराज चौहान चौक से प्रारंभ होकर बहादराबाद की विभिन्न कॉलोनियों एवं गांवों की गलियों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में आयोजित ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। प्रत्येक भारतीय के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव जीवंत रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रीय चेतना, एकता और गौरव का प्रतीक है।

दायित्वधारी राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानकर कार्य करता है।

ALSO READ  पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली: राजीव शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय को जोड़ती है। देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना होगा।

तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,विशाल गर्ग, चित्रा शर्मा, चेतन चौहान,नीरज चौहान,नीति शर्मा, मनोज परालिया, प्रमोद पाल, आदित्य चौहान, सुमन स्वामी,मनोज पाल, राजीव चौहान, विनय चौहान, शोभित चौहान,चमन चौहान, विशाल चौहान, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 2 1
Users Today : 238
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 2 1
Users Today : 238
Users Yesterday : 1573