न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!” “सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान” “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा” “अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, स्वामी परमानंद गिरि जी की 71वीं संन्यास जयंती मनाई गई”
Home » यात्रा » पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली: राजीव शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली: राजीव शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार,!शिवालिक नगर: भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल द्वारा तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

यह यात्रा भारतीय सेना के हालिया सफल अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” को समर्पित रही। इस आयोजन का नेतृत्व नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया।

यात्रा शहीद तिराहा से शुरू होकर अटल वाटिका चौक तक निकाली गई, जिसमें चारों ओर देशभक्ति का वातावरण और तिरंगा ही तिरंगा नजर आया।

राजीव शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज हर आतंकवादी चुनौती का दृढ़ता से सामना करने में सक्षम है।

हमारी सेना अब दुश्मन देश की सीमा के भीतर जाकर मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि आज भारत स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों से अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहा है और यह हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी सेना का मनोबल और अधिक बढ़ाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और हमारे जवानों की वीरता का उत्सव है।

उन्होंने इसे देश के हर नागरिक के गर्व का क्षण बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिकों का आभार प्रकट किया

और कहा कि शिवालिक नगर की जनता ने यह दिखा दिया है कि वे सरकार और सेना के हर निर्णय में उनके साथ हैं।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, गौरव रौतेला, अनिता वर्मा, अशोक उपाध्याय, प्रणय चौरसिया, दिनेश सैनी, प्रमोद डोभाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और देशभक्त उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में ‘नया भारत – छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’ का संदेश दिया।

यह यात्रा न केवल सेना के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक रही, बल्कि एकजुट और शक्तिशाली भारत की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

273 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”