न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » दिशा » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में उत्तराखण्ड की दृढ़ प्रतिबद्धता”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में उत्तराखण्ड की दृढ़ प्रतिबद्धता”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्यों को दिए गए मार्गदर्शन और निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर स्पष्ट, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत @2047” के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावशाली ढंग से लागू करना होगा।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से अपेक्षा की कि वे सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। इस कार्ययोजना की सतत मॉनिटरिंग की जाए ताकि प्रगति का निरंतर आकलन किया जा सके और आवश्यकतानुसार सुधार भी किए जा सकें।

विकसित भारत @2047” का सपना साकार हो सके

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाए और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करने से योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतरेंगी और जनता को वास्तविक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोहराया कि उत्तराखण्ड सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार विकास की इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कृतसंकल्प है, जिससे “विकसित भारत @2047” का सपना साकार हो सके।

 

ALSO READ  गुजरात के सहकारिता मॉडल से उत्तराखंड को मिलेगी नई दिशा: तीन दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 5
Users Today : 218
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 5
Users Today : 218
Users Yesterday : 930