न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » मिसाल » “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल”

“मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक चरवाहा घायल हो गए। संयोग से उसी दौरान वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच और डी-ब्रीफिंग के लिए जा रहे एसएसपी नवनीत सिंह मौके पर पहुंच गए और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।जानकारी के अनुसार एक चरवाहा बकरियों के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे बचाने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और चरवाहा दोनों घायल हो गए। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों लोगों को देखकर एसएसपी नवनीत सिंह ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया और मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया।

एसएसपी ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। चेतक पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज मेला अस्पताल में जारी है।

Share This
ALSO READ  “एसएसपी डोबाल ने किया अत्याधुनिक पैनासोनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण: रोशनाबाद PMS में स्मार्ट डिजिटल एजुकेशन की बनी नई मिसाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 1393