न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » हड़कंप » हरिद्वार मुठभेड़ के बाद सनसनी: दारोगा को गोली मारकर फरार बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस महकमे में हड़कंप

हरिद्वार मुठभेड़ के बाद सनसनी: दारोगा को गोली मारकर फरार बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस महकमे में हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: हरियाणा पुलिस से मुठभेड़ के बाद फरार हुआ बदमाश आखिरकार दबाव नहीं झेल पाया। रविवार दोपहर उसने देहरादून में खुद को गोली मारकर जान दे दी। लक्ष्मण चौक के आसपास हुई इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार से पुलिस टीम देहरादून पहुंच गई।

शनिवार की शाम हरिद्वार में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर ने हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर फरार हो गया था। वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ ले गया था।

शुरुआती जांच में पता चला कि इसी पिस्टल से उसने दारोगा को गोली मारी थी। घायल दारोगा एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं और उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। इस बीच रविवार दोपहर खबर आई कि फरार बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मार ली। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। वहीं, हरियाणा एसटीएफ की टीम जो शनिवार देर रात ही हरिद्वार पहुंची थी, अब देहरादून पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

ALSO READ  मंगलौर के मोहल्ला किला में रिक्शा विवाद बना बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, राहगीर घायल, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930