न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » सनसनी » “मॉर्निंग वॉक बनी खौफनाक याद: शिवालिक नगर में 72 वर्षीय महिला से बाइक सवार नकाबपोशों ने लूटी सोने की चेन, दहशत में स्थानीय लोग”

“मॉर्निंग वॉक बनी खौफनाक याद: शिवालिक नगर में 72 वर्षीय महिला से बाइक सवार नकाबपोशों ने लूटी सोने की चेन, दहशत में स्थानीय लोग”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर।  हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में रविवार सुबह एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई।

जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय राधा राय रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और पलभर में फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला घबराकर शोर मचाने लगी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। रानीपुर पुलिस ने तत्काल इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। दिन निकलते ही हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ALSO READ  "दिल्ली रोड के होटल में प्रेमी-प्रेमिका की रहस्यमयी मौत, बंद कमरे में मिले दोनों के शव… जहरीला पदार्थ खाने की आशंका से सनसनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 6
Users Today : 239
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 6
Users Today : 239
Users Yesterday : 930