न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद पुलिस का बड़ा वार – मरगूबपुर में गोकशी गैंग का पर्दाफाश, 500 किलो गोमांस संग 3 आरोपी गिरफ्तार”

“बहादराबाद पुलिस का बड़ा वार – मरगूबपुर में गोकशी गैंग का पर्दाफाश, 500 किलो गोमांस संग 3 आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस द्वारा गौ तस्करी और गोकशी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। SSP हरिद्वार के निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस ने 14 सितम्बर 2025 को ग्राम मरगूबपुर में छापेमारी कर तीन शातिर अभियुक्तों मौ० आसिफ, मौ० सादिक और मौ० साहिल को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये आरोपी अपने घर/घेर में गोकशी कर रहे हैं।

सूचना की पुष्टि पर तत्काल दबिश दी गई और आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।पुलिस ने छापेमारी के दौरान लगभग 500 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए, जिनमें एक लोहे की पाठल, दो लोहे की छुरियां और एक लकड़ी का गुटखा शामिल था। मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। बरामद गोमांस को अम्लीय छिड़काव कर सुरक्षित तरीके से मिट्टी में दबा दिया गया।आरोपियों के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। इस सफल कार्रवाई में एएसआई करम सिंह चौहान, कानि० अंकित कुमार, कानि० विकास थापा और PRD जवान राम कुमार की अहम भूमिका रही।हरिद्वार पुलिस का यह अभियान गौ तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  रुड़की में गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सफरपुर गांव में गौकशी का भंडाफोड़, तीन गायों के कटे शव और एक जिंदा गाय बरामद, दो महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930