न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » एक्शन » “लक्सर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र! 2 कुंतल सामान नष्ट, कारोबारी का लाइसेंस रद्द; कांवड़ मेले में खाद्य माफियाओं पर सख्त एक्शन”

“लक्सर में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र! 2 कुंतल सामान नष्ट, कारोबारी का लाइसेंस रद्द; कांवड़ मेले में खाद्य माफियाओं पर सख्त एक्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा जनपद भर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी हरिद्वार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने संबंधी निर्देशों के अनुपालन में, गुप्त सूचना के आधार पर, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के निर्देश पर आज वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा कोतवाली लक्सर तिराहा, बसेड़ी के पास स्थित एक प्रतिष्ठान से लगभग 2 कुंतल एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इनमें नूडल्स, सॉस, खाद्य तेल, स्नैक्स, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स, बेसन, चायपत्ती, सोयाबड़ी आदि खाद्य पदार्थ शामिल हैं। मौके पर सोया बड़ी का 01 नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया। उक्त सभी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नगर पालिका परिषद लक्सर के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड, सिमली लक्सर में गड्ढा खोदकर मौके पर ही नष्ट कराया गया।संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के फूड लाइसेंस/पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का संग्रहण एवं विक्रय करने के मामले में न्यायालय में वाद दायर करने हेतु संस्तुति की गई है।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के साथ सचल खाद्य विश्लेषण शाला द्वारा रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर के मध्य स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुल 74 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 09 खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक पाए गए। सभी अधोमानक खाद्य पदार्थों को संबंधित खाद्य कारोबारियों द्वारा जनहित में मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं 03 खाद्य कारोबारियों को मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाए जाने एवं खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण उचित स्थान पर प्रदर्शित न करने पर नोटिस जारी किया गया। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में बासी भोजन का विक्रय न करने, खाद्य पदार्थों को ढककर बेचने तथा फूड लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "कांवड़ मेले से पहले डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन! पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अतिक्रमण पर ठेकेदार पर ₹1 लाख का जुर्माना"

सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जनपद भर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। एक्सपायरी एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा कांवड़ मेला समाप्ति तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 1
Users Today : 390
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 1
Users Today : 390
Users Yesterday : 729