न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » अलर्ट » Haridwar”कांवड़ मेला-2026 पर प्रशासन अलर्ट: सोशल मीडिया पर पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में कार्रवाई”

Haridwar”कांवड़ मेला-2026 पर प्रशासन अलर्ट: सोशल मीडिया पर पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है। मेले के दौरान पहली बार सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे, जो भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। यह जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई है तथा आने वाले शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सेक्टर वाईज अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। जहां भी व्यवस्थाओं में कमी होगी उन व्यवस्थाओं को तत्काल दूरस्त किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला-2026 प्रारंभ हो चुका है और बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। कई कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून और विभिन्न विकास कार्यों के चलते मेला प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौतियां हैं। एक ओर राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं तो दूसरी ओर कुंभ-2027 की तैयारियां भी जारी हैं। इन परिस्थितियों के बीच करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मेले को लेकर सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ ही रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक मेला अवधि के दौरान प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगा।उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा तथा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि कुंभ मेले से पहले प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाएगा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ मेले का स्वरूप लगातार बदल रहा है और उसी अनुरूप पुलिस की रणनीति भी आधुनिक बनाई गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि श्रद्धालु मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के माध्यम से यात्रा करेंगे। इस संबंध में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा चुका है।उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे वाहनों को निर्धारित सीमा के भीतर ही रखा जाएगा। यदि डीजे वाहन निर्धारित मापदंडों का उल्लंघन करते हैं या शांति व्यवस्था भंग करते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। पिछले वर्ष नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में भारी बारिश का खतरा, नगर निगम फुल अलर्ट! नगर आयुक्त नंदन कुमार के सख्त निर्देश—पंप, जेसीबी और पूरी टीम रहेगी 24 घंटे तैनात"

उन्होंने सोशल मीडिया निगरानी को लेकर कहा कि इस बार पहली बार साइबर कमांडो मेले के दौरान सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक, फर्जी अथवा समाज में भ्रम फैलाने वाले वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्य भ्रामक वीडियो को 36 घंटे के भीतर, जबकि एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो को लगभग 3 घंटे के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है।संवाद कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर दिए गए।

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने प्रशासन और मीडिया के बीच नियमित संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनहित की सूचनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचती हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री प्रेस क्लब सूर्यकांत बेलवाल जिला,वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे,सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित भारी संख्या में विभिन्न संस्थानों के प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886