न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » सुरक्षा » गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महाविस्फोट!हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुआ महापर्व

गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का महाविस्फोट!हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुआ महापर्व

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर आस्था का अद्भुत और विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हर की पौड़ी समेत शहर के सभी प्रमुख गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगे” के जयघोष से पूरा हरिद्वार भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है।

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

 गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

गंगा तटों पर सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सूर्योदय के साथ ही हर की पौड़ी, प्रेमनगर घाट, सुभाष घाट, मालवीय घाट, भीमगौड़ा और अन्य स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा में स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यही कारण है कि हर वर्ष इस पर्व पर लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर की पौड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर मार्ग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और हाईवे क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

ALSO READ  "गंगा की प्रचंड लहरों के बीच ‘सुरक्षा कवच’ बने BEG के जांबाज, 31 जुलाई से अब तक 44 श्रद्धालुओं का किया सफल रेस्क्यू, हर संकट में ढाल बनकर खड़े रहे सेना के जवान"

 सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ हर की पौड़ी और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न घाटों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार रविवार को लगभग 27 लाख श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान किया था, जबकि सोमवार तड़के करीब ढाई बजे से लेकर समाचार लिखे जाने तक लगभग 16 लाख श्रद्धालु गंगा में स्नान कर चुके हैं।लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष तैनाती की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।

एसएसपी भुल्लर खुद मैदान में उतरे, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जा रहा है,जबकि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश भी दे रही है।

इसके अलावा जल पुलिस की टीमें गंगा घाटों पर मुस्तैद हैं। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, फायर यूनिट और घुड़सवार पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है।सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी भी भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

ALSO READ  "गुरूकुल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला! हरिद्वार पुलिस ने 300 एनसीसी कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और डिजिटल जाल से बचने के धांसू मंत्र सिखाए"

प्रशासन का कहना है कि गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह महासंगम लगातार जारी है और मां गंगा के चरणों में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रवाह पूरे चरम पर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 6 9
Users Today : 421
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 6 9
Users Today : 421
Users Yesterday : 836