न्यूज़ फ्लैश
“कुम्भ-2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सोनिका का सख्त अल्टीमेटम: सड़क, पुल और घाट निर्माण में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता से समझौते पर भी कड़ी चेतावनी” “धामी कैबिनेट के अहम फैसले: शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और कुंभ-2027 समेत कई बड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी” “रुड़की में बारिश का हाई अलर्ट: महापौर अनीता ललित अग्रवाल का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई” “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता” “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर किया सम्मानित, वैज्ञानिक मत्स्य पालन अपनाकर आय बढ़ाने का दिया संदेश” “कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने कसी तैयारियों की लगाम, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश”
Home » वार » “महंगाई का महाविस्फोट! पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बड़ी बढ़ोतरी, 10 दिनों में चौथी बार बढ़ी कीमतें — आम आदमी की जेब पर पड़ा जबरदस्त वार”

“महंगाई का महाविस्फोट! पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बड़ी बढ़ोतरी, 10 दिनों में चौथी बार बढ़ी कीमतें — आम आदमी की जेब पर पड़ा जबरदस्त वार”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।

पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

नई दरों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं और आवश्यक सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अन्य आर्थिक कारणों के चलते ईंधन के दाम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों ने बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और राहत देने की मांग की है।

लगातार हो रही बढ़ोतरी से वाहन चालकों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल है। लोग सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 4 8
Users Today : 132
Users Yesterday : 1685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 8 4 8
Users Today : 132
Users Yesterday : 1685