न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » बैठक » “ईद पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट, SSP के निर्देश पर जनपदभर में शांति समिति गोष्ठियां आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद”

“ईद पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट, SSP के निर्देश पर जनपदभर में शांति समिति गोष्ठियां आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कोतवाली बहादराबाद, खानपुर, श्यामपुर, कनखल एवं रानीपुर थाना क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में सभी समुदायों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।गोष्ठियों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से ईद पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं, इसलिए सभी नागरिकों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देना चाहिए।बैठकों में मस्जिदों के इमामों, पार्षदों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

सभी ने एक स्वर में कहा कि हरिद्वार की गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी सौहार्द की परंपरा को बनाए रखते हुए ईद पर्व को शांति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, यातायात व्यवस्था तथा सोशल मीडिया की निगरानी जैसे आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।गोष्ठियों के समापन पर अधिकारियों ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस-प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि ईद पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा मिशन—इंटर्नशिप, यूथ पार्लियामेंट, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ेगा हर युवा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 6 9
Users Today : 421
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 6 9
Users Today : 421
Users Yesterday : 836