न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे पर लगाम और सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर राज्यपाल सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों पर बड़ा एक्शन, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस जारी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार
Home » कार्यक्रम » “रचनात्मक प्रतिभाओं का महा-संगम: राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में ‘उद्भव–अनुभव’ कार्यक्रम ने भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक चमक के साथ रचा नया इतिहास”

“रचनात्मक प्रतिभाओं का महा-संगम: राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में ‘उद्भव–अनुभव’ कार्यक्रम ने भव्यता, उत्साह और सांस्कृतिक चमक के साथ रचा नया इतिहास”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद में ‘उद्भव–अनुभव’ कार्यक्रम का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, व्यक्तित्व-विकास तथा नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सचिव श्रीमती राजेश देवी तथा प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया और सभी नए विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया।अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्रों की सफलता पर निर्भर करती है। सफलता के मायने हर छात्र के लिए अलग हो सकते हैं, लेकिन बी.एससी या बी.कॉम की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद यदि विद्यार्थी अपने भीतर यह आत्मविश्वास महसूस करें कि वे समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं, तभी संस्था का उद्देश्य सार्थक माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन सफलता की ओर बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।महाविद्यालय की ओर से उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अनिका सिंह, लक्ष्मी और ईशा भट्ट को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा देहरादून में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊँची कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बी.एससी के छात्र प्रज्ज्वल सिंह को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, सोलो सॉन्ग सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रों ने यह सिद्ध किया कि वे केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निपुण हैं। प्रत्येक प्रस्तुति में उनकी ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार की झलक स्पष्ट दिखाई दी।इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से आकाश कश्यप एवं किंजल वत्स, जबकि विज्ञान संकाय से आर्यन एवं पूर्णिमा को मिस्टर और मिस फ्रेशर के रूप में चुना गया।प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘उद्भव–अनुभव’ जैसा मंच छात्रों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राध्यापकगण डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. दीपा, डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इशिका पंडित, विनीत कुमार, आस्था यादव, सिया पाल, प्रिया सैनी, नैंसी चौहान, शिखा राठी, अरबाब राव, रवि कुमार, फिज़ा राव, राजदेव रावत सहित समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में महाविद्यालय द्वारा बी.एससी एवं बी.कॉम पाँचवें सेमेस्टर के सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

ALSO READ  "धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की अहम भूमिका, देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: CM धामी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 0 6 0
Users Today : 244
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 0 6 0
Users Today : 244
Users Yesterday : 941