न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » “धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज—जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे मैदान में, शंकराचार्य चौक से आस्था पथ तक सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण”

“धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज—जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे मैदान में, शंकराचार्य चौक से आस्था पथ तक सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को सुव्यस्थित ढंग से करने के लिए स्वयं धरातल पर उतरकर साफ सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए है।जनपद में चल रही सफाई अभियान का जिलाधिकारी आज स्वयं धरातल पर पहुंचकर चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें उन्होंने शंकराचार्य चौक, आस्था पथ, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्रों का निरक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है इसके साथ ही जहां देश विदेश के लाखों श्रद्धालु चार धाम यात्रा एवं हरकी पौड़ी में गंगा स्नान करने को आते है इसके लिए यह जरूरी है कि धर्म नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, साफ रखना जरूरी है तथा जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का सौंदर्यकरण करते हुए जिससे कि हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा श्रद्धालु जब अपने गत्तव्य की तरफ निकले तो अपने साथ सुखद अनुभव के साथ धर्म नगरी से प्रस्थान करे। सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए है कि आस्था पथ के अंतर्गत जो भी कूड़ा कचरा सड़क किनारे पड़ा है उसकी ठीक ढंग से सफाई व्यवस्था की जाएं इसके साथ ही सड़क किनारे जो भी झाड़ियाँ है उनका भी तत्परता से कटान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है की आस्था पथ एवं शंकराचार्य चौक क्षेत्रान्तर्गत जो भी अतिक्रमण है उसे तत्परता से हटाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के अंतर्गत एनएचएआई द्वारा किए जा रहे सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़क किनारे जो भी रेत, मिट्टी एवं कूड़ा कचरा पड़ा है उसको भी बेहतर ढंग से साफ सफाई करायी जाए इसके साथ ही सड़क किनारे जो भी झाड़ियां है उन झाड़ियों का कटान भी त्वरित गति से किया जाए।उन्होंने सिंहद्वार से बाहदराबाद क्षेत्र तक सड़क मार्ग के किनारे जो कूड़ा कचरा पड़ा है उसकी तत्परता से साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "हर घर बैंकिंग की ओर: हरिद्वार में 1 जुलाई से शुरू होगा 318 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन महाअभियान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930