न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ से पहले सप्तऋषि में विकास का शंखनाद! सड़क, पार्किंग और जलनिकासी पर अपर मेलाधिकारी की पैनी नजर BIG BREAKING:: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! तीन CO के तबादले, दो को अनुकंपा तो एक की तैनाती जनहित में BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में मेलाधिकारी सोनिका, रोड़ी-बेलवाला से धनुष पुल तक लिया जायजा BIG BREAKING:: बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक धमाका! राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त, उत्तराखंड की कमान राम माधव को BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुरुकुल की नई गूंज! पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का धमाकेदार आगाज, धामी बोले—ज्ञान के साथ संस्कार से बनेगा नई पीढ़ी का भविष्य BIG BREAKING:: अत्याचार पीड़ितों को अब नहीं करना होगा इंतजार! CM धामी का बड़ा निर्देश—समय पर न्याय, सुरक्षा, सम्मान और राहत सुनिश्चित करने पर जोर
Home » अभियान » BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रूप, खत्म होगा तारों का जंजाल! 15 दिन में झूलते तार होंगे व्यवस्थित, बिजली-केबल-इंटरनेट कंपनियां चलाएंगी विशेष अभियान

BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रूप, खत्म होगा तारों का जंजाल! 15 दिन में झूलते तार होंगे व्यवस्थित, बिजली-केबल-इंटरनेट कंपनियां चलाएंगी विशेष अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हरिद्वार नगरीय क्षेत्र में झूलते एवं अव्यवस्थित विद्युत, टीवी केबल और इंटरनेट तारों को व्यवस्थित करने के संबंध में बैठक हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में जहां भी झूलते या अव्यवस्थित तार हैं, उन्हें 15 दिनों के भीतर सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला और विभिन्न स्नान पर्वों को देखते हुए शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछ चुकी हैं, वहां अनावश्यक पुराने तारों को हटाने तथा वर्तमान में उपयोग हो रहे तारों की बंचिंग कर व्यवस्थित किया जाए। अवैध एवं अनुपयोगी पुराने तारों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ अभियान चलाकर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  “नशा मुक्त भारत का महा अभियान: 07 दिसंबर को हरिद्वार में लगेगा बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर, शीर्ष अधिकारियों की तैयारियों को मिली रफ्तार!”

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 2 से 3 माह में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी तारों के जंजाल और केबल क्लटर को व्यवस्थित कर हरिद्वार को बेहतर स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अव्यवस्थित तार दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ ही शहर की सुंदरता और स्वच्छता को भी प्रभावित करते हैं।बैठक में एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित विद्युत विभाग, नगर निगम, टीवी केबल एवं इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 2 4 0
Users Today : 88
Users Yesterday : 774
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 2 4 0
Users Today : 88
Users Yesterday : 774