न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में CM धामी का प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान, अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहें; हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तार की पैरवी की BIG BREAKING:: नशे पर लगाम और सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर राज्यपाल सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों पर बड़ा एक्शन, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस जारी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: नशे पर लगाम और सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर राज्यपाल सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

BIG BREAKING:: नशे पर लगाम और सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर राज्यपाल सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)पंतनगर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और प्रभागीय वनाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने कानून व्यवस्था, नशे की रोकथाम, सड़क सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

राज्यपाल ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने और नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रखने को कहा।

राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जन-मन योजना का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध मदिरा और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत जानकारी ली।

ALSO READ  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने खानपुर ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश और "सक्षम केन्द्र" का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 0 6 6
Users Today : 250
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 0 6 6
Users Today : 250
Users Yesterday : 941