न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गाय से दुष्कर्म का आरोप, सलेमपुर में मचा हड़कंप; रानीपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा BIG BREAKING:: चारधाम यात्रा पर CM धामी का बड़ा एक्शन प्लान! 50.56 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सुरक्षा-सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: सीएम धामी की हेल्पलाइन का असर! शिकारपुर में ‘पानी-पानी’ हुई शिकायत, घर-घर सुचारू हुई पेयजल सप्लाई BIG BREAKING:: हिंदी के सम्मान में बीएचईएल की फिर बड़ी छलांग, लगातार तीसरे साल मिला ‘राजभाषा कीर्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार BIG BREAKING:: सिडकुल में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश! बंद फैक्ट्री बनी ‘चोरी की बाइक पार्किंग’, 9 दोपहिया बरामद, शातिर श्रवण गिरफ्तार BIG BREAKING:: TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों की हुंकार, सांसद अनिल बलूनी से लगाई राहत की गुहार
Home » आयोजित » डीएवी स्कूल कनखल में भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद का गठन कर बच्चों में नेतृत्व व लोकतांत्रिक संस्कारों का किया गया संचार: भाजपा नेता विकास तिवारी

डीएवी स्कूल कनखल में भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद का गठन कर बच्चों में नेतृत्व व लोकतांत्रिक संस्कारों का किया गया संचार: भाजपा नेता विकास तिवारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल, कनखल जगजीतपुर में आज भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवगठित छात्र परिषद को उनके दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में हेड बॉय, हेड गर्ल, चीफ स्पोर्ट्स बॉय सहित विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को मनोनीत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी उपस्थित रहे।विकास तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों की पहली पाठशाला होती है, जहां वे जीवन के सामाजिक और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करना शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद का गठन छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से परिचित कराता है और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। यह जिम्मेदारियां केवल एक औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मविश्वास की ओर अग्रसर करती हैं।उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और विद्यालय के नियमों का सम्मान करते हुए संस्था का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कपिल ने सभी छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना अत्यंत आवश्यक है। एक स्पष्ट लक्ष्य के साथ ही विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं, बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।

Share This
ALSO READ  "मेधावी छात्रों को मिलेगा एक दिन का DM-SP बनने का अवसर, उत्तराखंड में ‘नदी उत्सव’ भी होगा आयोजित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 0 2 8 8
Users Today : 952
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 0 2 8 8
Users Today : 952
Users Yesterday : 1393