न्यूज़ फ्लैश
BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत BIG BREAKING:: नारी शक्ति के सम्मान में गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक बोले—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत’
Home » आयोजित » “मेधावी छात्रों को मिलेगा एक दिन का DM-SP बनने का अवसर, उत्तराखंड में ‘नदी उत्सव’ भी होगा आयोजित”

“मेधावी छात्रों को मिलेगा एक दिन का DM-SP बनने का अवसर, उत्तराखंड में ‘नदी उत्सव’ भी होगा आयोजित”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दो अहम नवाचारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के हर जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप मेधावी छात्रों को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका सौंपी जाएगी।

इस अभिनव योजना का उद्देश्य छात्रों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू कराना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें उच्च पदों की ओर प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम को सभी जिलों में जल्द लागू किया जाएगा और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे छात्रों को न केवल नेतृत्व का अनुभव मिलेगा बल्कि उनकी सोच और दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। इस उत्सव का आयोजन राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर किया जाएगा और इसमें जनसहभागिता को प्रमुखता दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, संरक्षण, पुनर्जीवन और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ इन प्राकृतिक धरोहरों को बचाने और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Share This
ALSO READ  डीएवी स्कूल कनखल में भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद का गठन कर बच्चों में नेतृत्व व लोकतांत्रिक संस्कारों का किया गया संचार: भाजपा नेता विकास तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 5 8 6
Users Today : 643
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 5 8 6
Users Today : 643
Users Yesterday : 886