न्यूज़ फ्लैश
“लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश” “देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण”
Home » मुकदमा » हरिद्वार में बिसलेरी का पानी और नामी होटल का पनीर फेल: शिवालिक नगर से बहादराबाद तक छापेमारी, 120 बोतलें सीज, रेस्टोरेंट्स पर मुकदमे, शहर में मचा हड़कंप

हरिद्वार में बिसलेरी का पानी और नामी होटल का पनीर फेल: शिवालिक नगर से बहादराबाद तक छापेमारी, 120 बोतलें सीज, रेस्टोरेंट्स पर मुकदमे, शहर में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: तीर्थनगरी हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने एक बार फिर मिलावटखोरों और नियमों को ताक पर रखकर खाद्य कारोबार करने वालों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में बिसलेरी ब्रांड का पैकेज्ड पानी और एक नामी होटल का पनीर जांच में फेल पाया गया। विभाग ने 120 बोतलों को जब्त कर कई प्रतिष्ठानों पर मुकदमे दर्ज किए, जिससे शहर के होटल, रेस्टोरेंट और किराना कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में अम्बिका ट्रेडर्स, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया से बिसलेरी ब्रांड का पानी नमूना लेकर रुद्रपुर की सरकारी प्रयोगशाला में भेजा गया। रिपोर्ट में पानी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद 120 बोतलों को सीज कर दिया गया और उत्पादक कंपनी एरीज पेट्रो इंडिया, हरिद्वार तथा मार्केटिंग कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल, मुंबई को नोटिस भेजकर बाजार से उत्पाद हटाने के निर्देश दिए गए।शिवालिक नगर स्थित नामी होटल एस.बी. ग्रांड में बीते राष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान उपयोग में लाए गए खुले पनीर का नमूना भी फेल पाया गया। साथ ही, बिलों पर खाद्य लाइसेंस नंबर का उल्लेख नहीं किया गया था, जिसके चलते होटल प्रबंधन पर मामला दर्ज किया गया।कांवड़ मेले के दौरान की गई कार्रवाई में पंजाबी दरबार रेस्टोरेंट, हरिद्वार-दिल्ली रोड पर दस्तावेजों की कमी, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में लापरवाही पाई गई। वहीं माँ शाकुम्बरी भोजनालय और राज स्वीट्स, बहादराबाद-कलियर रोड पर लाइसेंस न दिखाना और साफ-सफाई की अनदेखी जैसे मामलों में भी केस दर्ज किए गए।रुड़की की शिवा स्टोर, अनाज मंडी से लिए गए खुले घी के नमूने भी जांच में फेल पाए गए, जिसके चलते स्टोर संचालक पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने साफ कहा है कि मिलावट और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है और इसके लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि चाहे ब्रांडेड कंपनी हो या बड़ा होटल, नियमों की अनदेखी पर अब कोई छूट नहीं दी जाएगी।

651 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 0 9
Users Today : 567
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 3 0 9
Users Today : 567
Users Yesterday : 1355