न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » आश्वासन » “कोहरे में खोती ज़िंदगियां! हरिद्वार बाईपास पर मिट चुकी सफेद पट्टियों से बढ़ा जानलेवा खतरा, भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान के हस्तक्षेप पर पीडब्ल्यूडी ने शीघ्र कार्य का दिया आश्वासन”

“कोहरे में खोती ज़िंदगियां! हरिद्वार बाईपास पर मिट चुकी सफेद पट्टियों से बढ़ा जानलेवा खतरा, भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान के हस्तक्षेप पर पीडब्ल्यूडी ने शीघ्र कार्य का दिया आश्वासन”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर । हरिद्वार बाईपास पर अधिकाशं जगह सफेद पट्टी धूमिल हो चुकी हैं। कोहरे का सीजन शुरू होने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। कलियर और धनौरी क्षेत्र में सफेद पट्टी नहीं के कारण हादसों का डर है। कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे में ये पट्टियां चालकों को दिखाई नहीं देती हैं। सड़क पर संकेतक न होने से वाहनों को मोड़ की भी जानकारी नहीं लगती। सफेद पट्टियां यातायात को दिशा देने व ओवरटेकिंग के नियम बताने के लिए होती हैं। मंगलवार देर शाम जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान हरिद्वार बाईपास से गुजरे तो कोहरे में उनके काफी दिक्कत आई। इस बाबत उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्शन को फोन करके अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने शीघ्र ही कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया है। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान ने कहा कि हरिद्वार बाईपास पर बीच-बीच में सफेद पट्टी नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से कोहरा ज्यादा आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 2
Users Today : 15
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 2
Users Today : 15
Users Yesterday : 938