(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार की सियासी फिज़ा आज उस वक़्त गर्मा गई जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शहर पहुंचे।

खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। ओम बिरला ने भूपतवाला स्थित ‘माता कृष्णा उद्यान’ का उद्घाटन किया, जिसे प्रेम प्रकाश आश्रम द्वारा विकसित किया गया है।

यह उद्यान श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण का सुंदर संगम दिखाने की कोशिश है, लेकिन इसे केवल एक धार्मिक आयोजन मानना भूल होगी।

लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम को बीजेपी की एक सधी हुई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। ओम बिरला की मौजूदगी और मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी ने इस उद्घाटन को सियासी मंच में तब्दील कर दिया है।

हरिद्वार एक बार फिर राजनीति की धुरी बनता दिख रहा है।








































Users Today : 962
Users Yesterday : 1033






