न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास
Home » सफलता » ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से स्कूटी सवार दंपती से बैग लूटकर भाग रहे दो शातिर लुटेरे दबोचे, पुलिस ने माल बरामद कर भेजा जेल

ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से स्कूटी सवार दंपती से बैग लूटकर भाग रहे दो शातिर लुटेरे दबोचे, पुलिस ने माल बरामद कर भेजा जेल

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। स्कूटी सवार दंपती से बैग छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों की सतर्कता के चलते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छिना हुआ पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, पहचान पत्र और नगदी बरामद कर ली है।

तेजपाल निवासी इब्राहिमपुर मशाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ भगवानपुर से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। इस दौरान नागल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर उसकी पत्नी के हाथ से छोटा बैग छीन लिया और भागने लगे।

तेजपाल ने शोर मचाया, जिस पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरे को पीछा कर नागल से पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मुनव्वर निवासी ताशीपुर और सूफियाना निवासी भोपाली, थाना देवबंद, सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताए। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार, एएसआई तरुण कुमार, सोनू चौधरी, अजब सिंह और राहुल चौहान शामिल रहे।

ALSO READ  "गंगनहर में नहाने उतरे दो युवक बने काल का शिकार: 4 दिन बाद SDRF ने बरामद किए दोनों के शव, पिरान कलियर से आसफनगर झाल तक चला सर्च ऑपरेशन, परिजनों में पसरा मातम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 9 5
Users Today : 752
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 9 5
Users Today : 752
Users Yesterday : 1033