न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » सफलता » हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का सनसनीखेज खुलासा: चार शातिर चोर दबोचे, सात बाइक व क्रेटा कार बरामद, एक आरोपी फरार

हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का सनसनीखेज खुलासा: चार शातिर चोर दबोचे, सात बाइक व क्रेटा कार बरामद, एक आरोपी फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के आदी इन युवकों ने अपना शौक पूरा करने के लिए अपराध की राह पकड़ ली थी। 1 जुलाई को चेकिंग अभियान के तहत मंगलौर-सालियर हाईवे से चोरी की गई क्रेटा कार के साथ आरोपी अजय पुत्र वीरपाल को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, मुखबिर की सूचना पर सालियर अंडरपास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया, साथ ही एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की गईं।

एक अन्य मामले में पुलिस ने पनियाला से लाठरदेवा की ओर जा रही सिल्वर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान देवांश रावत पुत्र महिपाल सिंह निवासी सुभाष नगर, रुड़की के रूप में हुई है।

इस सफल कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी आर.के. सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि और साइबर सेल सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

ALSO READ  "उर्स मेले में नशा तस्करों की धरपकड़! 6 लाख की स्मैक संग बरेली के दो बदमाश कलियर पुलिस के जाल में फंसे" ????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930