न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत 11 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार

श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत 11 हुड़दंगियों को किया गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 02 जुलाई 2025 जनपद हरिद्वार में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 01 जुलाई को थाना श्यामपुर पुलिस को डॉयल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम श्यामपुर स्थित अमात्रा होटल के पास कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि 11 व्यक्ति डंडों व फावड़ों से एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि इनका किसी जमीनी विवाद से कोई संबंध नहीं था, बल्कि ये माहौल खराब करने की नीयत से जानबूझकर विवाद में शामिल हुए थे। पुलिस द्वारा मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, परंतु सभी अभियुक्त और अधिक उग्र होकर झगड़ा करने पर आमादा हो गए, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराकर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जावेद, रिहान, शाकिब, आबिद, महताब, कुर्बान, उस्मान, धर्मराज, विकास, प्रशांत और भानू चौहान शामिल हैं, सभी निवासी ग्राम श्यामपुर हैं।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल बृजमोहन, विनोद कुमार, अजय चौहान, सुनील नेगी व चालक फिरासत हुसैन शामिल रहे।

ALSO READ  ⚡ हरिद्वार पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई–सूरत ले जाने वाला आरोपी अमन चढ़ा हत्थे, डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से खुला राज, बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया गया – SSP के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस की बड़ी सफलता ⚡

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 1
Users Today : 204
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 1
Users Today : 204
Users Yesterday : 930