न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत BIG BREAKING:: नारी शक्ति के सम्मान में गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक बोले—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत’ BIG BREAKING:: देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों का ‘भारत दर्शन’ मिशन! CM धामी ने बढ़ाया हौसला, कहा—देश की विविधता और विकास को करीब से समझें युवा BIG BREAKING:: ज्वालापुर में BJP का बूथ सशक्तिकरण पर महामंथन, सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का ‘मंत्र’ BIG BREAKING:: चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास! गंगोत्री में टूटा रिकॉर्ड, 7.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; बद्रीनाथ भी बना रहा नया कीर्तिमान
Home » रेस्क्यू » गिद्दावाली गांव में आधी रात घर के अंदर घुसा विशालकाय मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप! दो घंटे चले रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने गंगा नदी में छोड़ा सुरक्षित

गिद्दावाली गांव में आधी रात घर के अंदर घुसा विशालकाय मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप! दो घंटे चले रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने गंगा नदी में छोड़ा सुरक्षित

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर, हरिद्वार। शनिवार रात लक्सर रेंज के  गिद्दावाली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर में घुसकर बैठ गया। घर में मगरमच्छ मगरमच्छ को बैठे देखकर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
गांव में मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर वन विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम रात करीब दो बजे गांव में पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छमगरमच्छ का आकार इतना बड़ा और वजनदार था कि काबू पाने में टीम के पसीने छूट गए।गांव के लोगों की मदद से टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी की और सुरक्षित तरीके से जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ा गया। करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद उसे गांव से बाहर निकालकर गंगा नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।गांववासियों को सतर्क रहने की अपील

रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना, रेस्क्यू किया गया और उसे गंगा नदी में छोड़ा गया है।

बारिश के मौसम में अक्सर मगरमच्छ और अन्य जलीय जीव आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी क्षेत्र में मगरमच्छ या अन्य जंगली जानवर नजर आएं तो घबराएं नहीं। तत्काल QRT टीम को सूचना दें या फिर वन्य जीव आपातकालीन नंबर 1962 पर संपर्क करें।

ग्रामीणों ने जताया वन विभाग का आभारघटना के बाद गांव में दहशत का माहौल तो रहा, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी के कारण बड़ी घटना टल गई।

ग्रामीणों ने QRT टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है

ALSO READ  "Roorkee:गंगा की तेज धारा में डूब रहे 14 वर्षीय कांवड़िये को 40वीं पीएसी ने बचाया, समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू"

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 2 3 9
Users Today : 296
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 2 3 9
Users Today : 296
Users Yesterday : 886