न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » शुभारंभ » “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 20 नई वातानुकूलित टेम्पो ट्रैवलर सेवाओं का भव्य शुभारंभ किया, देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल मार्गों पर यातायात और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 20 नई वातानुकूलित टेम्पो ट्रैवलर सेवाओं का भव्य शुभारंभ किया, देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल मार्गों पर यातायात और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 20 नई वातानुकूलित मिनी टेम्पो ट्रैवलर (यूटीसी मिनी) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 वाहन देहरादून-मसूरी और 10 हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर संचालित होंगे। इस पहल से इन मार्गों पर यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी, साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि यह सेवा सफल रही, तो ऐसी सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टेम्पो ट्रैवलर में यात्रा की।उन्होंने बताया कि ये वातानुकूलित टेम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को मजबूत करेंगे और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सभी क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। उत्तराखण्ड परिवहन निगम पिछले तीन वर्षों से लगातार मुनाफे में है, जो इसकी प्रगति का प्रमाण है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी, जिनकी खरीद प्रक्रिया चल रही है।

सरकार ने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की समस्याओं का समाधान किया है, जिसमें डीए में वृद्धि, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करना और भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना शामिल है। समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, एमडी परिवहन निगम श्रीमती रीना जोशी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह पहल उत्तराखण्ड में परिवहन और पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगी।

 

161 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 8 8
Users Today : 446
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 8 8
Users Today : 446
Users Yesterday : 1355