न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » मुकदमा » शादी से पहले प्रेमी की शर्मनाक साजिश: युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर तुड़वाया रिश्ता, आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

शादी से पहले प्रेमी की शर्मनाक साजिश: युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर तुड़वाया रिश्ता, आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी, 24 जून 2025 —शादी से एक सप्ताह पहले हल्द्वानी की एक युवती की जिंदगी उस वक्त बिखर गई, जब उसके पूर्व प्रेमी ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने ये आपत्तिजनक सामग्री न केवल सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की, बल्कि सीधे उसके मंगेतर और होने वाले ससुराल वालों को भेज दी। इस शर्मनाक हरकत के बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी मनोज सिंह चौधरी निवासी गौलडांडा (पाटी ब्लॉक, चम्पावत) पूर्व में उसका प्रेमी था, जिसने धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2024 में एक बार इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई थी, जिसके बाद आरोपी ने लिखित माफीनामा दिया था और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया था।

लेकिन इस बार, शादी तय होने के बाद, आरोपी ने दो मोबाइल नंबरों से युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। इन तस्वीरों को देखकर मंगेतर और उसका परिवार सकते में आ गया और रिश्ता तोड़ दिया। जबकि शादी के कार्ड छप चुके थे और मैरिज हॉल व कैटरिंग के लिए भुगतान भी हो चुका था।

इस गंभीर मामले में युवती ने मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंपी, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 256, 77 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 7 8
Users Today : 123
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 7 8
Users Today : 123
Users Yesterday : 723