न्यूज़ फ्लैश
“झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप” “कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका का सख्त फरमान—‘काम युद्धस्तर पर हो, समयसीमा से खिलवाड़ बिल्कुल नहीं!’” “हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश” “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद” “निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कामना » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

(शहजाद अली हरिद्वार)वाराणसी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, पवित्र श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त उत्तराखंडवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि काशी की दिव्यता व आध्यात्मिक ऊर्जा अद्वितीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद उत्तराखंड को नयी ऊँचाइयों की ओर ले जाएगा।मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं उनके सहयोगी भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया और पूजा व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न कराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परियोजना की भी सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे इस विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 7 2 1
Users Today : 347
Users Yesterday : 919
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 7 2 1
Users Today : 347
Users Yesterday : 919