(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सीता अशोक का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और प्रकृति की सेवा में भागीदार बनें।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल तथा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया और अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और मातृ-भक्ति के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव को और अधिक मजबूत करना है।








































Users Today : 38
Users Yesterday : 632






