न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » अभियान » एंजेल एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर स्पर्श गंगा ने किया पौधारोपण

एंजेल एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर स्पर्श गंगा ने किया पौधारोपण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर स्पर्श गंगा द्वारा चल रहे दस दिवसीय निःशुल्क समर कैंप के नवें दिन विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर एंजेल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि चोहान, डैम किड्स स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा शर्मा, समाजसेविका रीमा गुप्ता, मनु रावत और रीता चमोली की उपस्थिति में बच्चों के साथ गंगा आरती की गई और पौधारोपण किया गया।प्रधानाचार्य रश्मि चोहान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हर पेड़, जल की हर बूंद और हर जीव हमारे अस्तित्व से जुड़ा है। यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो वह हमें जीवन देती रहेगी।” उन्होंने जल संरक्षण और प्लास्टिक के सीमित उपयोग का संदेश दिया।

डॉ. चित्रा शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और बताया कि छोटी-छोटी आदतों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर समाजसेविका रीमा गुप्ता ने समर कैंप में निःशुल्क डांस और योग सिखा रही कनक आत्रे और रिद्धिश्री राजवंश को सम्मानित किया। ये दोनों छात्राएं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब 50 जरूरतमंद बच्चों को प्रतिदिन चार घंटे निःशुल्क पढ़ा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चॉकलेट, पेस्ट्री, समोसे, जूस और फल वितरित किए गए। यह आयोजन बच्चों में सेवा, पर्यावरण प्रेम और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने में सफल रहा।

ALSO READ  “हरिद्वार बना स्वच्छता का महासंग्राम स्थल: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में ‘एक दिन–एक घंटा–एक साथ’ अभियान में 2.28 लाख लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी, 100 मीट्रिक टन कचरा हुआ साफ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 0
Users Today : 585
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 0
Users Today : 585
Users Yesterday : 496