न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » बैठक » हरिद्वार के एसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर बहादराबाद में शांति समिति की बैठक आयोजित, त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील

हरिद्वार के एसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर बहादराबाद में शांति समिति की बैठक आयोजित, त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। आगामी बकरा ईद पर्व को लेकर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बहादराबाद चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल ने की, जिसमें ग्राम प्रधान नीरज चौहान सहित स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल ने सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरा ईद सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।बैठक में बहादराबाद ग्राम पंचायत के प्रधान नीरज चौहान ने भी ग्रामवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहादराबाद हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक रहा है, और सभी त्योहारों को मिलजुलकर मनाने की परंपरा यहां कायम है।चौकी इंचार्ज ने यह भी बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के आदेशानुसार पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और ड्रोन से भी निगरानी की जा सकती है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से सतर्क रहने को कहा गया।

बैठक के अंत में सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्व को पूरी शांति और सौहार्द के साथ मनाएंगे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देंगे।

 

 

ALSO READ  "चारधाम यात्रा 2026: ‘जीरो लॉस’ का संकल्प, आपदा से निपटने को हाई अलर्ट पर प्रशासन—10 अप्रैल को मेगा मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी तैयारियां"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496