न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » सौगात » “सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर: मुख्यमंत्री धामी ने ‘सौर सखी’ अभियान की दी सौगात”

“सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर: मुख्यमंत्री धामी ने ‘सौर सखी’ अभियान की दी सौगात”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” से जुड़े विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और योजना के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस योजना से जुड़ी महिलाओं को अब “सौर सखी” के नाम से जाना जाएगा।

विकासखण्ड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा

उन्होंने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सौर प्लांटों के रख-रखाव हेतु प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस योजना के अंतर्गत अब तक 250 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट की क्षमता विकसित की जाए।उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष सब्सिडी दी जा रही है और पीएम सूर्यघर योजना के तहत भी लाभार्थियों को सहायता मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 से 200 किलोवाट की परियोजनाओं पर 20% से 50% तक का अनुदान दिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 से 200 किलोवाट की परियोजनाओं पर 20% से 50% तक का अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति व दिव्यांगजनों को अतिरिक्त 5% अनुदान का प्रावधान है। संयंत्र स्थापित करने के लिए दिए जाने वाले ऋण पर 4% ब्याज सब्सिडी भी उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल असीमित है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2030 तक 500 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है और 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

ALSO READ  “ग्रामीण विकास को मिली 1700 करोड़ की मेगा सौगात! 184 सड़कों की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने मोदी–धामी सरकार का हृदय से जताया आभार”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2030 तक 500 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। “एक जनपद, दो उत्पाद” और “हाउस ऑफ हिमालयाज” जैसे कार्यक्रमों से स्थानीय उत्पादों और आजीविका को बढ़ावा मिला है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल व पिटकुल के एमडी पी.सी. ध्यानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930