न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » फेरबदल » “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”

“उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।जारी आदेशों के अनुसार, कुंभ मेला-2027 हरिद्वार के एसएसपी रहे आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

वहीं हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी के पद से हटाकर उप सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून बनाया गया है, जबकि जितेंद्र चौधरी को ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरित कर एसपी अपराध एवं यातायात देहरादून नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों में विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का दायित्व सौंपा गया है। ऋद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा सीसीटीएनएस/एससीआरबी का नया आईजी बनाया गया है।कृष्ण कुमार वीके को ट्रैफिक विंग की कमान दी गई है, जबकि अनंत शंकर तिवारी को सीआईडी का नया आईजी नियुक्त किया गया है। योगेंद्र सिंह रावत को एसडीआरएफ और निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल का नया आईजी बनाया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। वीर सिंह, लोकजीत सिंह, विमल आचार्य, शांतनु पराशर और अंकुश मिश्रा समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आगामी कुंभ मेला-2027 और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 907