न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » मुलाकात » “कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!”

“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी माह से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह ने भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं संत समाज के वरिष्ठ संत महंत डॉ. श्री रविंद्र पुरी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान कांवड़ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सीएमओ डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों, शिविरों और प्रमुख स्थलों पर चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस सेवाएं, आपातकालीन उपचार केंद्र तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की सराहना करते हुए कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ALSO READ  कांवड़ मेला: मेयर किरण जैसल ने व्यवस्थाओं के लिए मांगे 3 करोड़, मुख्यमंत्री से की खास मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 2 6
Users Today : 379
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 2 6
Users Today : 379
Users Yesterday : 930