न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश BIG BREAKING:: मोरी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई आवासीय भवन जलकर राख; सीएम धामी ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
Home » आयोजित » BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित

BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। सहकारिता विभाग हरिद्वार तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार द्वारा जनपद के किसानों की सुविधा के लिए विकासखंड स्तरीय “वृहद ऋण मेला” का आयोजन नारसन साधन सहकारी समिति पर किया गया।

ऋण मेले में विकासखंड की प्रारंभिक ऋण समितियों नारसन, लहबोली, मंगलौर पूर्वी, मंगलौर पश्चिमी, झबरेड़ा,‌ लंढौरा तथा जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की शाखा नारसन, मंगलौर, लंढौरा तथा झबरेड़ा के लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण धनराशि का चैक वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह द्वारा की गई।बैंक अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी द्वारा अपने संबोधन में वर्तमान में किसानों को उर्वरक व बीज वितरण के संबंध में विभाग द्वारा लागू की गई नवीन प्रणाली के कारण कृषकों को हो रही असुविधा की दृष्टिगत पूर्व की ही व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिए जाने बारे में अवगत कराया।

तथा संबंधित अधिकारियों को जनपद के सभी पात्र किसानों को उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित भी किया। वृहद ऋण मेले में उपस्थित 54 लाभार्थियों को लगभग 51 लाख रुपए का ऋणों के चैक का वितरण भी किया गया।

मेले के अंत में जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष सुशील राठी द्वारा कृषकों को हित में दीनदयाल योजना अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर बैंक तथा समितियों द्वारा किए जा रहे ऋण वितरण के संबंध में जानकारी देते हुए उपस्थित समस्त कृषकजनों व लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

मेले में नारसन समिति अध्यक्ष प्रतोष कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष धूम सिंह, मंगलौर पूर्वी समिति के अध्यक्ष अवनीश सिंह, मंगलौर पश्चिम समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि हरेंद्र वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात चौधरी, वरिष्ठ सहकार राजदीप, जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के उप-महाप्रबंधक चरण सिंह, ए०डी०सी०ओ० रियासत अली, शाखा प्रबंधक प्यारेलाल, नरेंद्र, रीता आर्य, अनुभाग अधिकारी अंकित गुप्ता, समिति सचिव अभिषेक चौधरी व बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

ALSO READ  "मेधावी छात्रों को मिलेगा एक दिन का DM-SP बनने का अवसर, उत्तराखंड में ‘नदी उत्सव’ भी होगा आयोजित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 4
Users Today : 277
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 1 4
Users Today : 277
Users Yesterday : 644