न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन” BIG BREAKING:: खेती-बाड़ी को मिलेगा सहकारी बैंक का सहारा, रुड़की में 61 किसानों को 55 लाख का ब्याजमुक्त ऋण वितरित BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल BIG BREAKING:: कुंभ की तैयारियों पर संतों से मंथन, जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे CM धामी BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाकी-खुफिया महकमे में हड़कंप! आईबी अधिकारी सीपी नौटियाल को उनके ही चालक ने मारी गोली, विवाद के बाद खूनी वारदात
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: 2027 के रण के लिए युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! रानीपुर में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज, भाजपा को घेरने की बनी रणनीति

BIG BREAKING:: 2027 के रण के लिए युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! रानीपुर में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज, भाजपा को घेरने की बनी रणनीति

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी जयंत जोशी के नेतृत्व में तथा रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी की अगुवाई में पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण कर संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर के कार्यालय पर किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्रों में युवा कांग्रेस के पंचायत अध्यक्षों के नाम प्रस्तावित किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक सक्रिय बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विधानसभा प्रभारी जयंत जोशी ने कहा कि युवा कांग्रेस आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ संगठन निर्माण में जुटी है। पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर युवाओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनाव में बेहतर परिणाम देने का आधार बनेगा।

वहीं रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में रानीपुर सीट पर कांग्रेस का विधायक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर और युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उनका आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से भाजपा विधायक क्षेत्र का अपेक्षित विकास कराने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी और आगामी चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देना होगा।

ALSO READ  हरिद्वार में महिला पटवारी मोनिका का सहायक अनुज 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगे थे रुपये

बैठक में पवन पाल, मोहित बावरा, रविंदर सिंह, जाहिद मलिक, हर्ष शरण, बालियान, पारुल चौधरी, वंश पाल सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 8 4 6
Users Today : 27
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 8 4 6
Users Today : 27
Users Yesterday : 662