न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का कमाल! जर्मन नागरिक का खोया पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो लौटाए, विदेशी मेहमान ने दिल खोलकर किया शुक्रिया BIG BREAKING:: गंगा के टापू पर फंसी 7 जिंदगियां, SDRF के जवान बने देवदूत, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी
Home » कदम » BIG BREAKING:: मतदाता सूची पर निर्वाचन विभाग का बड़ा कदम, राजनीतिक दलों को सौंपी ड्राफ्ट कॉपी; 2027 पुनरीक्षण अभियान में मांगा सहयोग

BIG BREAKING:: मतदाता सूची पर निर्वाचन विभाग का बड़ा कदम, राजनीतिक दलों को सौंपी ड्राफ्ट कॉपी; 2027 पुनरीक्षण अभियान में मांगा सहयोग

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए सभी राजनीतिक दलों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें राजनीतिक दलों की सहभागिता से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने में मदद मिलेगी।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

निर्वाचन विभाग ने सभी दलों से अभियान के दौरान मतदाता सूची की जांच और आवश्यक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

ALSO READ  “तंबाकू से आज़ादी की लड़ाई स्कूलों से शुरू: लोकसभा में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जताई गहरी चिंता, सरकार ने गिनाए कड़े कदम – अभिभावक, शिक्षक और समाज के सहयोग से ही बनेगा ‘तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान’ का सपना हकीकत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 8 4
Users Today : 97
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 8 4
Users Today : 97
Users Yesterday : 972