न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अफवाहबाजों पर रहेगी पैनी नजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस, डीएम मयूर दीक्षित ने 5 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम!

BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के दृष्टिगत नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा आज रोड़ी बेलवाला, पंतदीप सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही आगामी कुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कॉम्पेक्टर एवं अन्य सफाई वाहनों के आवागमन और संचालन की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दिन के साथ-साथ रात्रि में भी कार्य कराया जाए, लेकिन निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा होना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार आगमन को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करना आवश्यक है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ सफाई वाहनों के सुचारु आवागमन एवं कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित हरिद्वार उपलब्ध कराया जा सके।

ALSO READ  "जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन: औचक निरीक्षण में लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर दिए कड़े निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 9 1
Users Today : 127
Users Yesterday : 467
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 9 1
Users Today : 127
Users Yesterday : 467