न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: परमात्मा के एहसास से जीवन में जागेगी निरंतर आध्यात्मिक चेतना, प्रेम-भक्ति और मानव एकत्व का सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया दिव्य संदेश BIG BREAKING:: देहरादून में गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 104 सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार; होटल-रेस्टोरेंटों में भी छापेमारी से मचा हड़कंप
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति भी जल्द; शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति भी जल्द; शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राजकीय इण्टर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने को विभागीय अधिकारियों को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न जनपदों में बेसिक शिक्षकों के 400 से अधिक पद रिक्त हैं। जिन पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी, ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके। विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने शिक्षकों के समायोजन के निर्देश देते हुये कहा कि कई विद्यालयों में छात्र संख्या न्यून है लेकिन वहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात है। ऐसे में इन विद्यालयों के शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाय जहां पर छात्र संख्या अधिक है लेकिन पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं।

बैठक में डाॅ. रावत ने राजकीय इण्टर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये, ताकि रिक्त पदों पर प्रधानाचार्यों की शीघ्र तैनाती की जा सके। जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। इसके अलावा डाॅ. रावत ने विभागीय विभिन्न योजनाओं के समीक्षा कर अधिकारियों को भूमि-पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करने के निर्देश दिये।

ALSO READ  "हरिद्वार में यूसीसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति पर सख्त रुख, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश"

बैठक में सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे, निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा के.एस. रावत, उप निदेशक जे.पी. काला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खेल मैदान के निर्माण को खेल विभाग के साथ होगा एमओयू

सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद पर ब्लाॅक स्तर पर एक-एक विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिये भूमि शिक्षा विभाग अपने विद्यालय परिसरों में उपलब्ध करायेगा। इस संबंध में शीघ्र इसके लिये खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ एक एमओयू किया जायेगा। जिसकी एसओपी तैयार करने के निर्देश विभगाीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इससे पूर्व विभागीय मंत्री की पहल पर प्रादेशिक खेलों के लिये युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग का वार्षिक खेल कैण्डर लागू किया जा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 7 9 2
Users Today : 309
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 7 9 2
Users Today : 309
Users Yesterday : 682