न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र!
Home » सफलता » BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। दोबारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को सफलता मिली। शव बरामद होने के बाद उसे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे करीब सात किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने नदी के आसपास के इलाकों में किशोर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन पहले दिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

इसके बाद 09 अक्टूबर 2026 को उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम के सदस्यों ने नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश जारी रखी। लगातार प्रयासों के बाद लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

शव को नदी से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। एसडीआरएफ की टीम ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाकर लापता किशोर की तलाश पूरी की।

ALSO READ  “मंगलौर पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई: दो कुख्यात वाहन चोर दबोचे, कई इलाकों से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें एक ही झटके में बरामद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 2 8
Users Today : 580
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 2 8
Users Today : 580
Users Yesterday : 836