न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » सफलता » सतर्क पुलिस ने वारदात से पहले दबोचे असलहाधारी, नाबालिक समेत दो गिरफ्तार

सतर्क पुलिस ने वारदात से पहले दबोचे असलहाधारी, नाबालिक समेत दो गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर: अपराध पर नकेल कसने के अभियान में थाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बीती रात गश्त के दौरान नियामतपुर पुलिया के समीप मिर्जापुर मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक और एक नाबालिग किशोर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से .315 बोर के दो देशी तमंचे और जीवित कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रवि निवासी थाना क्षेत्र खानपुर बताया। रवि के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी और जान से मारने के प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नाबालिग किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आम लोगों में दहशत पैदा करने और इलाके में अपना दबदबा स्थापित करने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के निरंतर अभियान जारी रहेंगे।

ALSO READ  रानीपुर पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930