न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी

BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जगजीतपुर और बहादराबाद में विश्व बैंक पोषित पेयजल योजनाओं की समीक्षा को लेकर पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं के पेयजल बिल गलत या निर्धारित राशि से अधिक आ रहे हैं, उनकी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बिलों को जल्द ठीक किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ALSO READ  "बारिश बनी चुनौती, डीएम का बड़ा वार! नदी किनारों पर सायरन-सीसीटीवी, खनन पर पूर्ण प्रतिबंध और अधिकारियों को सख्त चेतावनी"

उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझने, उनकी काउंसलिंग करने और पेयजल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपभोक्ताओं को राहत देना प्राथमिकता होनी चाहिए।बैठक में पेयजल निगम की अधीक्षण अभियंता संगीता चौहान, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 2 8
Users Today : 580
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 2 8
Users Today : 580
Users Yesterday : 836