न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की धामी सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 12 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित होगी। यह बैठक हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन में होगी, जिसमें प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तारीख तय करने और वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।

राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पिछली कैबिनेट बैठक बनबसा में आयोजित की गई थी। अब अगली बैठक के लिए धर्मनगरी हरिद्वार को चुना गया है।

हरिद्वार में होने वाली इस बैठक को कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रदेशवासियों की नजरें अब धामी कैबिनेट के फैसलों पर टिकी हैं।

ALSO READ  "उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षा-2026 का बड़ा ऐलान, 12 फरवरी से परीक्षाओं की शुरुआत, 31 मार्च को एक साथ घोषित होगा परिणाम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 0 6
Users Today : 358
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 0 6
Users Today : 358
Users Yesterday : 836