न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता BIG BREAKING:: लापता रेशमा की तलाश में जुटेगी सरकार की पूरी ताकत! सीएम धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह
Home » यात्रा » BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजी ‘सेवा की ज्योति’, मोदी के 25 साल के सफर को जन-जन तक पहुंचाने निकली भव्य कलश यात्रा

BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजी ‘सेवा की ज्योति’, मोदी के 25 साल के सफर को जन-जन तक पहुंचाने निकली भव्य कलश यात्रा

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को रुड़की में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। बीएसएम कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्कूली जीवन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस लंबे सार्वजनिक जीवन में जीत ने विनम्रता, हार ने दोबारा खड़े होने, आलोचनाओं ने आत्ममंथन और विरोध ने लोकतंत्र की शक्ति को समझने का अवसर दिया।

प्रधानमंत्री ने करोड़ों स्वयंसेवकों को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि 25 वर्षों में मिला जनविश्वास देश की पूंजी है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ ‘सबका प्रयास’ और ‘We Will Do It’ का संदेश दिया।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्रा उनके सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से इस अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा: वीरता, एकता और नवभारत की दृढ़ चेतना"

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा वंचित लोगों के विकास के लिए काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह,बीएसएम कॉलेज के चेयरमैन ममतेश शर्मा समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और उपस्थित लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 8 0 0
Users Today : 152
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 8 0 0
Users Today : 152
Users Yesterday : 836