न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरीश रावत का बड़ा सियासी फैसला! 9 ‘धन्यवाद-जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित, बोले—अब पार्टी के कार्यक्रम का इंतजार BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मतदाता सूची का बड़ा अभियान! 12,543 बूथों पर 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप, घर-घर पहुंचेगा BLO BIG BREAKING:: राजभवन से गूंजा पारदर्शी शासन का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—RTI से मजबूत होती है लोकतंत्र की नींव
Home » फैसला » BIG BREAKING:: हरीश रावत का बड़ा सियासी फैसला! 9 ‘धन्यवाद-जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित, बोले—अब पार्टी के कार्यक्रम का इंतजार

BIG BREAKING:: हरीश रावत का बड़ा सियासी फैसला! 9 ‘धन्यवाद-जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित, बोले—अब पार्टी के कार्यक्रम का इंतजार

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड की सियासत में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बड़ा फैसला लिया है। रावत ने अपनी प्रस्तावित नौ अन्य ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्राओं’ को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।

हरीश रावत ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि जिस तर्ज पर उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी, उसी तरह कांग्रेस पार्टी भी व्यापक स्तर पर जनसंवाद का कोई कार्यक्रम तैयार करे। रावत ने संकेत दिया कि वह फिलहाल पार्टी के स्तर से होने वाले ऐसे कार्यक्रम की प्रतीक्षा करेंगे और उसमें सक्रिय रूप से शामिल होंगे।उन्होंने अपने प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता साथियों से भी क्षमा मांगी। रावत ने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और उत्साह के साथ तैयारियां की थीं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यात्राओं को स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है।

हरीश रावत के इस फैसले को उत्तराखंड कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस की आगे की रणनीति और संभावित जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ALSO READ  "धामी सरकार का शिक्षा पर सबसे बड़ा फैसला! मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के जरिए सभी बच्चों को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 7 8 0
Users Today : 982
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 7 8 0
Users Today : 982
Users Yesterday : 944