न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरीश रावत का बड़ा सियासी फैसला! 9 ‘धन्यवाद-जनसंवाद यात्राएं’ स्थगित, बोले—अब पार्टी के कार्यक्रम का इंतजार BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले दिलीप जैन का बड़ा एक्शन! लक्सर में कुट्टू आटे की दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और फफूंदी लगा आटा पकड़ा BIG BREAKING:: राजभवन में गूंजा ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’ का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ‘टी.बी. सील’ का अनावरण BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मतदाता सूची का बड़ा अभियान! 12,543 बूथों पर 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप, घर-घर पहुंचेगा BLO BIG BREAKING:: राजभवन से गूंजा पारदर्शी शासन का संदेश, राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—RTI से मजबूत होती है लोकतंत्र की नींव
Home » सम्मान » BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान

BIG BREAKING:: डिजिटल दौर में हिंदी का दमदार जलवा, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा के सितारों का हुआ सम्मान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 07 अक्टूबर। बीएचईएल हरिद्वार में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और डिजिटल मीडिया के मौजूदा दौर में हिंदी की प्रभावशीलता और अधिक बढ़ी है। कंप्यूटर और अन्य डिजिटल माध्यमों पर हिंदी में कार्य करना अब पहले की अपेक्षा काफी सरल हो गया है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल हरिद्वार के अधिकारी और कर्मचारी राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

रंजन कुमार ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि बीएचईएल हरिद्वार इकाई को विभिन्न मंचों पर लगातार सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने राजभाषा को कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया।

इससे पहले अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौड़ा ने अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत किया। उन्होंने बीते वर्ष हरिद्वार प्रभाग में राजभाषा कार्यान्वयन के तहत आयोजित गतिविधियों और उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी।

समारोह में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें राजभाषा उत्सव की प्रतियोगिताओं, विभागीय राजभाषा वैजयंती, राजभाषा चक्रों और व्यक्तिगत पुरस्कारों के विजेता शामिल रहे। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों के परिजनों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

ALSO READ  "तिरंगे की शान में सराबोर हरिद्वार, धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस; डीएम मयूर दीक्षित ने किया ध्वजारोहण, सेनानियों का हुआ सम्मान"

कार्यक्रम के दौरान बीएचईएल हरिद्वार की गृह पत्रिका ‘भेल गंगा’ का विमोचन भी किया गया। उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशी सिंह ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह ने हिंदी के प्रति कर्मचारियों की सहभागिता और राजभाषा के निरंतर विस्तार का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 7 6 3
Users Today : 965
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 7 6 3
Users Today : 965
Users Yesterday : 944