न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की दर्दनाक मौत, फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश BIG BREAKING:: “विधायक जी का विकास ढूंढते-ढूंढते जनता पहुंची भूख हड़ताल पर, न्यू सुभाषनगर बोला—सीवर कब आएगा साहब, चुनाव फिर आ जाएगा!” BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम
Home » भूख हड़ताल » BIG BREAKING:: “विधायक जी का विकास ढूंढते-ढूंढते जनता पहुंची भूख हड़ताल पर, न्यू सुभाषनगर बोला—सीवर कब आएगा साहब, चुनाव फिर आ जाएगा!”

BIG BREAKING:: “विधायक जी का विकास ढूंढते-ढूंढते जनता पहुंची भूख हड़ताल पर, न्यू सुभाषनगर बोला—सीवर कब आएगा साहब, चुनाव फिर आ जाएगा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। न्यू सुभाषनगर में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं को लेकर भाजपा की महिला नेता एवं समाजसेवी किरण सिंह ने स्थानीय विधायक और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किरण सिंह अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।करीब 25 हजार की आबादी वाली न्यू सुभाषनगर कॉलोनी में वर्षों से सीवर लाइन नहीं बिछाए जाने का आरोप है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब 25 साल पुरानी पेयजल लाइनों के कारण उन्हें दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आबादी के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइनें भी लोगों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। आरोप है कि पूर्व में कई लोग इन लाइनों की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, जबकि कई लोग झुलसकर घायल हुए हैं।धरने पर बैठीं किरण सिंह ने रानीपुर विधायक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब क्षेत्र में भाजपा का विधायक और नगर पालिका में भी भाजपा का नेतृत्व है, तो पिछले 15 वर्षों से जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए क्यों परेशान है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के स्थायी समाधान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 2 2 0
Users Today : 366
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 2 2 0
Users Today : 366
Users Yesterday : 1042