(शहजाद अली हरिद्वार)लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी कराते हुए उन्हें दोबारा राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
मायावती ने कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को फिर से बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।
मायावती ने अपने पोस्ट में आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उम्मीद है कि पार्टी में सब कुछ ठीक और व्यवस्थित तरीके से चलेगा तथा संगठन में बार-बार बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बसपा सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन की स्थिरता और आगे की दिशा काफी हद तक आकाश आनंद के प्रदर्शन और भूमिका पर निर्भर करेगी। आकाश आनंद की दोबारा वापसी को बसपा की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।








































Users Today : 103
Users Yesterday : 1042






